फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   temperature making record in delhi every day

पारा रोज बना रहा गर्मी के नए रिकॉर्ड, अभी राहत के नहीं आसार

Sat, 01 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 09:21 AM IST
सार

-पिछले 4 दिन में पारा 38 डिग्री से 38.6 डिग्री तक पहुंचा, हर दिन बना रिकार्ड
-अभी राहत के संकेत नहीं, 38 डिग्री के आसपास ही रहेगा तापमान

विज्ञापन
temperature making record in delhi every day

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। पिछले 4 दिनों में दिल्ली का पारा 38 डिग्री से बढ़कर 38.6 डिग्री तक पहुंचा जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है। हर दिन ना सिर्फ सीजन के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड बना बल्कि पिछले सात साल के दौरान मार्च महीने के सबसे गर्म दिन का रोज नया रिकार्ड मौसम विभाग के रजिस्टर में दर्ज हुआ।

विज्ञापन


दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 23.3 डिग्री रहा, जिसके कारण रात की गर्मी भी अधिक महसूस हुई। हवा में नमी की मात्रा न्यूनतम 24 फीसदी रही। पिछले दस साल में मार्च के महीने में इससे ऊपर पारा 2010 में ही 39.2 डिग्री तक पहुंचा था जो रिकार्ड है।
विज्ञापन


दिल्ली के पालम केन्द्र पर तो तापमान शुक्रवार को 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। ये भी अपने-आप में रिकार्ड है। इस केन्द्र पर भी 2010 में ही इससे ऊपर 27 मार्च को तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी की मात्रा भी दिल्ली में न्यूनतम 24 डिग्री रही जिससे धूप ने अधिक झुलसन रही। दिल्ली में रिज एरिया में 40.3 डिग्री, आया नगर, लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में तापमान 39 डिग्री से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान, पूर्वी यूपी में कुछ जगह, हरियाणा और पश्चिम यूपी में भी कहीं-कहीं लू चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा

temperature making record in delhi every day
रात के तापमान में भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में कहीं नहीं रही। जम्मू-कश्मीर, में कई जगह, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम यूपी में कुछ जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा ऊपर दर्ज किया गया।     बल्कि पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादातर जगह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री या उससे भी ज्यादा ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिन गर्मी और लू कुछ इसी तरह की कायम रहेगी। यूपी में कहीं-कहीं अभी लू चलती रहेगी। तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल को बिजली कड़केगी और हल्की बारिश भी हो सकती है जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मौदानी इलाकों में मौसम मामूली बदल सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे कोई बड़ी राहत तापमान में नहीं मिलेगी।

दिल्ली के गर्म केन्द्र
रिज            40.3 डिग्री
पालम            40.2 डिग्री
आया नगर        39.8 डिग्री
स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स    39.8 डिग्री
दिल्ली यूनिवर्सिटी    39.2 डिग्री

दिल्ली 31 मार्च का मौसम
अधिकतम तापमान        38.6 डिग्री
न्यूनतम तापमान        23.3 डिग्री 
1 अप्रैल को सूर्यास्त        6.39 बजे
2 अप्रैल को सूर्योदय        6.10 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed