फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature in Delhi crossed 43 degrees know when it will rain

भीषण गर्मी से उबल रहा दिल्ली-एनसीआर: 45 के पार गया पारा! लू चलने से झुलसे बदन, जानें कब तक सितम ढाएगा सूरज

Tue, 10 Jun 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 11:16 PM IST
सार

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आयानगर में तो अधिकतम तापमान 45.5 और रिज में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Temperature in Delhi crossed 43 degrees know when it will rain
गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत दिल्ली-एनसीआर में बीते चार दिन से सूरज आग उगल रहा है। सूरज की तपिश के कारण पारा करीब 44 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया। इससे कुछ इलाकों में लू की स्थिति रही। सोमवार को चिलचिलाती गर्मी के बाद मंगलवार को भी भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। हालांकि राहत की फुहारें 13 जून से पड़ेंगी।

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आयानगर में तो अधिकतम तापमान 45.5 और रिज में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि पालम में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान अधिक होने के कारण कुछ इलाकों में लू की स्थिति रही। दिन भर चली गर्म हवाओं ने भी परेशान किया, इस कारण से लू के थपेड़े लगते रहे। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल 17 जून को 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। जबकि ऑल टाइम रिकॉर्ड 17 जून 1945 का है, जब अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में जून के महीने में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जाता है, क्योंकि मानसून एक्सप्रेस नहीं पहुंची होती। मानसून की सामान्य दस्तक 27 से 29 जून के बीच रहती है।

विज्ञापन

दो से तीन दिन और झुलसती गर्मी को झेलना पड़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन झुलसती गर्मी को झेलना पड़ेगा। विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने का अनुमान जताया है, वहीं कुछ इलाकों में लू के थपेड़े लगेंगे। बृहस्पतिवार को तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सिस्टम तैयार होने के कारण हवा का रुख बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर में इसका असर 13-14 जून को देखने को मिलेगा। इससे धूल भरी आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। 20 जून के बाद प्री-मानसून गतिविधियों के तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के बाद यूपी के सिद्धार्थनगर की 'सोनम': प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल, बलरामपुर में फेंका शव; पढ़ें खुलासा

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed