टेल्गो ने पकड़ी रिकॉर्ड 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार, ट्रायल सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से पलवल के बीच बृहस्पतिवार को स्पेनिश ट्रेन टेल्गो का 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण किया गया। यह जानकारी आगरा डिवीजन के सीनियर डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर हेमंत उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। अब इसे वजन रखकर दौड़ाया जा रहा है। आगामी 31 जुलाई तक ट्रायल चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि गत 13 जुलाई को हाई स्पीड पर ट्रेन का जंपिंग टेस्ट भी हुआ।
आझई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर करीब एक इंच मोटा और छह इंच लंबा लोहे का टुकड़ा रखकर ट्रेन को दौड़ाया गया था।
ट्रायल रहा सफल
इससे यह जांच करने की कोशिश की गई कि यदि कोई ब्रेकर इस तरह का ट्रैक पर आ जाए, तो इसका कोच पर क्या असर पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह 10:18 पर मथुरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और 170 किलोमीटर की रफ्तार से 11:04 पर पलवल पहुंची।
इस ट्रेन को दूसरे ट्रायल में 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी दौड़ाया गया। तीसरा ट्रायल 170 किलोमीटर की रफ्तार से हुआ। रेल अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल सफल रहा।