फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tejas Express is returning to the tracks after seven months, booking starts today

सात महीने बाद पटरियों पर लौट रही है तेजस एक्सप्रेस, बुकिंग आज से शुरू

Thu, 08 Oct 2020 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Tejas Express is returning to the tracks after seven months, booking starts today
फाइल फोटो
सात महीने बाद तेजस ट्रेन फिर से ट्रैक पर वापस लौट रही है। देश की पहली कॉरपोरेट तेजस ट्रेन 17 अक्तूबर से चलेगी। बृहस्पतिवार से इस ट्रेन से यात्रा के लिए आरक्षण की सुविधा शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि कोरोना काल में कुल क्षमता की 60 प्रतिशत सीटों की ही बुकिंग होगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की अधिकारी रजनी हशीजा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए ट्रेन पूरे तरीके से सेनेटाइज करके चलाई जाएगी। यात्रियों को जरूरत हुई तो उन्हें कोरोना से बचाव के लिए किट भी
विज्ञापन

उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों को खास तरह का मास्क दिया जाएगा, सेनेटाइजर और फेस शील्ड दिया जाएगा। ट्रेन के पूरे स्टाफ को विशेष तरह की ट्रेनिंग दी है। 

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख पूरी क्षमता के साथ ट्रेन नहीं चलेगी। एक सीट छोड़कर ही यात्रियों को बैठने की अनुमति होगी। सेनेटाइजर दिया जाएगा। ट्रेन चलाने के लिए एक एसओपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट पंद्रह दिनों के लिए चलेगी। इसके बाद समीक्षा की जाएगी। सामान को सेनेटाइज करने के लिए विशेष ट्रेनिंग स्टाफ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी ने देश की पहली कॉरपोरेट तेजस ट्रेन दिल्ली-लखनऊ के बीच चली थी। इसके बाद अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलाई गई थी। ये दोनों ट्रेन कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 19 मार्च को बंद कर दी गई थी। अब 17 अक्तूबर से इसे अगामी त्योहारों को देखते हुए दुबारा चलाने का निर्णय लिया गया है।


उधर, देश की सबसे लग्जरी पैलेस ऑन व्हील ट्रेन भी ट्रैक पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। यह ट्रेन नये साल में चलेगी। जनवरी से चलने वाली इस ट्रेन के लिए बुकिंग प्रकिया शुरू कर दी गई है। पर्यटन
को बढ़ावा देने के लिए तेजस व पैलेस ऑन व्हील ट्रेन चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed