फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager tragically dies after getting stuck in a factory lift in Delhi s Narela

दर्दनाक: फैक्टरी की लिफ्ट में फंसकर 15 साल के किशोर की मौत, शव के उड़े परखच्चे, मालिक निकला संवेदनहीन

Sun, 12 Feb 2023 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Feb 2023 09:24 PM IST
सार

मृत किशोर की पहचान आलोक के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ मेट्रो विहार इलाके में रहता था। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा चार बहनें हैं। उसके पिता रमेश कुमार गुरुग्राम स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं।

विज्ञापन
Teenager tragically dies after getting stuck in a factory lift in Delhi s Narela
बेटे की मौत पर विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में कूलर बनाने की एक फैक्टरी की लिफ्ट में फंसकर 15 साल के किशोर की मौत हो गई। किशोर का शरीर क्षत विक्षत हो गया। किशोर के परिवार वालों का कहना है कि मृतक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत और श्रम कानून के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

मृत किशोर की पहचान आलोक के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ मेट्रो विहार इलाके में रहता था। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा चार बहनें हैं। उसके पिता रमेश कुमार गुरुग्राम स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। जबकि उसकी मां नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एल ब्लॉक में स्थित कूलर का फ्रेम बनाने की फैक्टरी में काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार करीब तीन बजे पुलिस को किशोर के लिफ्ट में फंसने की जानकारी मिली। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही फैक्टरी पर पहुंची। फैक्टरी दो मंजिल की है। इसमें सामान ले जाने और नीचे लाने के लिए लिफ्ट लगा हुआ है। पुलिस ने लिफ्ट से किशोर के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आस पास के फैक्टरी करने वाले काफी मजदूर वहां जमा हो गए।

विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि घटना के समय किशोर अपनी मां के साथ दूसरी मंजिल पर था। वह लिफ्ट के पास कोई काम कर रहा था। इसी दौरान किसी ने नीचे से लिफ्ट को चालू कर दिया। जिससे वह लिफ्ट में फंस गया और उसके शरीर के कई टूकड़े हो गए। लोगों ने बताया कि किशोर का सिर भी कटकर अलग हो गए थे। 
फैक्टरी मालिक ने पुलिस को बताया कि किशोर उसकी फैक्टरी में काम नहीं करता था। वह अपनी मां के साथ आया था। 

वहीं किशोर की मां का कहना है कि वह दो फरवरी से फैक्टरी में काम कर रहा था। फैक्टरी के फोरमैन नौशाद ने उसे बेटे को काम पर लगाने की बात कही थी और कहा था कि उसे छोटा मोटा काम देगा। मां का आरोप है कि उसे लिफ्ट को ऑपरेट करने का काम दिया गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। किशोर लिफ्ट में कैसे फंसा इसको लेकर उसकी मां से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed