किशोरी से गैंगरेप, गर्भवती होने पर सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सूरजकुंड क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी पांचवीं कक्षा की छात्रा है, किशोरी के दो माह की गर्भवती होने पर परिजनों को घटना के बारे में पता लगा।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सूरजकुंड में बुधवार को एक किशोरी ने परिजनों के साथ पुलिस को शिकायत दी, जिसमें दो युवकों सूरज और अकरम पर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
किशोरी फरीदाबाद क्षेत्र में परिजनों के साथ रहती है और एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले एक दिन वह घर में अकेली थी, माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे।
गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
इसी दौरान सूरज और अकरम दोपहर में घर में घुस आए। आरोप है कि पहले सूरज ने दुष्कर्म किया और फिर अकरम ने, इस दौरान दोनों ने इस बारे में किसी को भी बताने पर किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन नौ फरवरी को उसकी मां को पता लगा।
मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बालिग हैं। दूसरे की तलाश की जा रही है।