फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teenager killed 16-year-old girl after breaking friendship in Burari, delhi accused arrested

बुराड़ी में एक और वारदात, दोस्ती तोड़ने से नाराज युवक ने की छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 04:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
teenager killed 16-year-old girl after breaking friendship in Burari, delhi accused arrested
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हर्ष विहार में एक सिरफिरे आशिक की वारदात अभी लोग के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि, बुधवार को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक अन्य सिरफिरे ने 11वीं कक्षा की छात्रा की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि वह उससे दूरी बनाने लगी थी। शव की पहचान 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से किशोरी का मोबाइल, सिम और बैग बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की किशोरी से दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह उससे दूरी बनाने लगी थी। आरोपी को शक था कि किशोरी ने किसी अन्य युवक से दोस्ती कर ली है। उधर, परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म करने भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इससे इंकार कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ बुराड़ी में रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा पांच बहन-भाई हैं। किशोरी शाम पांच बजे से सात बजे के बीच ट्यूशन के लिए जाती थी। सोमवार को वह ट्यूशन के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने देर रात बुराड़ी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, मंगलवार को अलीपुर इलाके में पुलिस को अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुराड़ी पुलिस को जांच में पता चला कि किशोरी की मोबाइल से आखिरी कॉल जितेंद्र को आई थी। जितेंद्र ने किशोरी के सिमकार्ड को अपने फोन में डालकर भी कॉल किया था। पुलिस ने बुराड़ी निवासी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी काफी समय सेे किशोरी से दोस्ती थी। किशोरी उससे संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से उसने ट्यूशन से अलीपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका बैग, मोबाइल व सिमकार्ड लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अलीपुर पुलिस से संपर्क कर किशोरी का शव बरामद कर लिया। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। 

बाइक से किशोरी को ले गया था आरोपी
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वारदात के बाद आरोपी जितेंद्र अपने किए पर पछता रहा है। उसने ब्लेड से किशोरी का नाम अपने हाथ पर गोदा हुआ है। वारदात वाले दिन उसने बातचीत करने के लिए किशोरी को ट्यूशन सेंटर से अपनी बाइक पर बिठाया था। आरोपी बुराड़ी से 10 किलोमीटर दूर अलीपुर ठोकर नंबर-20 के पास पीड़िता को लेकर पहुंचा। वहां किशोरी उससे संबंध खत्म करने की बात करने लगी तो उसने गुस्से में किशोरी को झाड़ियों में धक्का दे दिया, फिर आरोपी ने गुस्से में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed