फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl's obscene photos and videos went viral by editing them

Delhi: युवती के शादी से मना करने पर उसकी छोटी बहन से लिया बदला, अश्लील फोटो और वीडियो किए वायरल

Fri, 27 Oct 2023 12:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:56 PM IST
सार

पीड़िता के पास इंस्टाग्राम पर एक फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। पीड़िता ने रिक्वेस्ट को देखा, तो उस पर उसके ही अश्लील फोटो और वीडियो थे। यह फोटो और वीडियो पीड़िता के रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजे जा चुके थे।

विज्ञापन
Teenage girl's obscene photos and videos went viral by editing them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकतरफा प्यार में शादीशुदा युवक ने एक युवती को शादी का प्रस्ताव दिया। इनकार करने पर युवक ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। युवक ने युवती की 15 साल की बहन के फोटो और वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। उत्तर-पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मौजपुर के कबीर नगर निवासी फुरकान के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 29 मई 2023 को एक महिला ने अपनी 15 साल की लड़की के अश्लील फोटो, वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता के पास इंस्टाग्राम पर एक फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने रिक्वेस्ट को देखा, तो उस पर उसके ही अश्लील फोटो और वीडियो थे। यह फोटो और वीडियो पीड़िता के रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजे जा चुके थे। थाना प्रभारी विजय कुमार व अन्य की टीम बनाकर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की पड़ताल से आरोपी की पहचान कर पुलिस ने फुरकान को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि इलाके में उसकी बहन अपने मकान में रहती है। वह बहन के कहने पर पीड़िता के यहां किराया लेने जाता था। इस दौरान वह पीड़िता की बड़ी बहन से एकतरफा प्यार करने लगा। फुरकान खुद शादीशुदा होने के अलावा दो बच्चों का पिता है, इसके बावजूद उसने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया। मना करने पर उसे सबक सिखाने के लिए उसकी छोटी बहन को बदनाम करने की ठानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed