फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl gang-raped after being forced to drink alcohol, two accused arrested

Delhi NCR News: किशोरी को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

- एक आरोपी सैलून संचालक, दूसरा बैंक कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में 13 साल की किशोरी को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक खाली फ्लैट में किशोरी को ले जाकर आरोपियों ने वारदात की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी बैंक कर्मचारी, दूसरा सैलून संचालक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम पुलिस को शिकायत मिली कि एक किशोरी को जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी बयान देने की हालत में नहींं थी। नशा कम होने पर पुलिस ने किशोरी की काउसलिंग करवाई गई तो सारी बातें पता चलीं। पीड़िता ने बताया कि एक सैलून संचालक ने उसे एक खाली घर में ले गया। जहां उसने अपने एक साथी बैंक कर्मचारी से मिलवाया। जहां उन दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपियोें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम तय समय में मामले की जांच के बाद पुलिस के आलाधिकारी को रिपोर्ट पेश करेंगी। जांच पूरी होने के बाद जल्द चार्ज शीट दाखिल करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
सुल्तानपुरी इलाके में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के दूसरी लड़की से शादी करने के बाद पीड़िता ने सुल्तानपुरी थाने में इसकी शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में 18 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की चार साल पहले मौत हो गई। वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है। तीन साल पहले वह एक युवक से मिली। जिसने एक दिन जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही। आरोपी शादी का वादा कर तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक माह पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर उसने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

-------
राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article