{"_id":"6ab28189c83bb6e74f0b2e4b","slug":"1250-street-plays-bringing-untold-stories-of-service-to-arrive-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156041-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सेवा की अनकही कहानियां लेकर दिल्ली में उतरेंगे 1250 नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सेवा की अनकही कहानियां लेकर दिल्ली में उतरेंगे 1250 नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत 176 नुक्कड़ नाटकों से हुई
प्रत्येक मंडल में चार कहानियों की होगी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लोगों को सेवा, स्वच्छता और देश के विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार शहरभर में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करेगी। सेवा की अनकही कहानियां थीम पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत करीब 1250 नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। मंगलवार को अभियान की शुरुआत 176 नुक्कड़ नाटकों से हुई।
दिल्ली पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से साहित्य कला परिषद शहरभर में यह अभियान चलाएगी। इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 1250 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में चार प्रस्तुतियां करने की योजना है।
तैयार किए गए नुक्कड़ नाटकों में सेवा, स्वच्छता और देश को विकास के रास्ते पर ले जाने वाली पहलों को प्रमुखता दी गई है। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ उन्हें सेवा से जुड़े कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कपिल मिश्रा ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके सेवा पर जोर देने वाले विचारों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।