{"_id":"5c4752f5bdec2273a3396600","slug":"technical-malfunction-in-delhi-metro-on-red-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यस्त समय में रेड लाइन पर मेट्रो ट्रेन हुई खराब, तकनीकी खराबी से संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यस्त समय में रेड लाइन पर मेट्रो ट्रेन हुई खराब, तकनीकी खराबी से संचालन प्रभावित
Tue, 22 Jan 2019 10:59 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर मंगलवार को व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा प्रभावित हुई। इससे कामकाजी लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
जिस ट्रेन में खराबी आई थी, उसे ट्रैक से हटाने के बाद मेट्रो सेवा सामान्य हो गई। डीएमआरसी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रेड लाइन पर एक ट्रेन में अचानक खराबी आ गई। इसके कारण शाहरदरा से शास्त्री पार्क के दायरे में मेट्रो सेवा काफी देर प्रभावित रही।
इस बीच स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को ट्रेनों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। पीक आवर्स में आई खराबी के कारण लाइन पर चल रही सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मेट्रो में फंसे यात्रियों का कहना था कि आए दिन तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीएमआरसी को मेट्रो सिस्टम को परेशानी से मुक्त बनाना चाहिए, ताकि लोग समय पर काम पर पहुंच सके।
उधर, डीएमआरसी की तकनीकी टीम ने ट्रेन को ट्रैक से हटाया। इसके कुछ देर बाद रेड लाइन पर मेट्रो संचालन सामान्य हो गया। उधर, डीएमआरसी का कहना है कि ट्रेन में अचानक आई तकनीकी खराबी को लेकर यात्रियों को ट्रेन में सूचना दी गई थी।