{"_id":"6a1afa8545b0335584039624","slug":"technical-glitch-delays-cuet-ug-exam-leaves-students-stranded-for-hours-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138665-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तकनीकी खराबी के कारण सीयूईटी यूजी परीक्षा में देरी, छात्र घंटों रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तकनीकी खराबी के कारण सीयूईटी यूजी परीक्षा में देरी, छात्र घंटों रहे परेशान
विज्ञापन
- सर्वर डाउन होने से कई केंद्रों पर सुबह की पाली में समय से शुरू नहीं हो सकी परीक्षा
- सूचना के अभाव में धूप में घंटों इंतजार करते रहे छात्र, शाम की पाली पर भी पड़ा असर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर के कई विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए जारी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण कई सेंटरों पर परीक्षा देर से शुरू हुई। सुबह की पाली समय से शुरू नहीं होने के कारण छात्रों व अभिभावकों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने की वजह से दिल्ली के सरिता विहार स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी और अभिभावक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। हालांकि देरी से परीक्षा शुरू हुई, इसका असर दोपहर की पाली वाली परीक्षा पर भी पड़ा जिस कारण समय में बदलाव कर दिया गया।
परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक कड़ी धूप में खड़े नजर आए। कई अभिभावकों का आरोप रहा कि परीक्षा के समय में परिवर्तन की सूचना नहीं दी गई, जिससे उन्हें काफी कठिनाई हुई। अपने बेटे को परीक्षा दिलाने पहुंचे एक अभिभावक ने बताया कि दोपहर की पाली में परीक्षा 2:30 बजे शुरू होनी थी। समय से काफी पहले सेंटर पर हम पहुंच गए थे लेकिन यहां आकर पता चला कि अब परीक्षा चार बजे शुरू होगी। उनका कहना था कि परीक्षा देरी से शुरू होनी थी तो इसकी सूचना पहले से दी जानी चाहिए। सेंटर पर न तो पानी की व्यवस्था थी न ही बैठने की।