{"_id":"b1e42a6cca9caba634e50a689b59c010","slug":"tech-s-student-body-was-found-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहे बिजनौर निवासी छात्र का शव नहर पटरी पर एक बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव के पास ही छात्र का बैग और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
परिजन ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह मंगलौर क्षेत्र के कुरडी गांव के प्रधान सतेंद्र को किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि कुरडी गांव के मजरा नजरपुरा के एक बाग में पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। घटनास्थल पर मिले बैग और मोबाइल से मृतक की शिनाख्त बिजनौर के झिलरी गांव निवासी अमित (24 ) पुत्र वीरेन्द्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो वे भी मौके पर पहुंच गए । परिजनों ने बताया कि अमित गाजियाबाद के एक निजी संस्थान में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है।
परिजनों जताई हत्या की आशंका
अमित की मौत को पुलिस भले ही आत्महत्या मानकर जांच में जुटी हो। लेकिन कई ऐसे सवाल है जिनके जवाब खुद पुलिस के पास नहीं है। परिजनों और रिश्तेदारों की माने तो उसे इस समय गाजियाबाद में होना चाहिए था।
वह आत्महत्या करने मंगलौर क्षेत्र में क्याें आएगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि हथियातल गांव में अमित की रिश्तेदारी है।
अमित हथियातल गांव भी नहीं गया था। इसीलिए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि अमित आत्महत्या नहीं कर सकता है। पुलिस को इस मामले की गहराई से पड़ताल करनी चाहिए।
परिवार का इकलौता बेटा था अमित
अमित के पिता वीरेंद्र सिंह किसान हैं। बेटे को अच्छी शिक्षा देकर वह उसे इंजीनियर बनाना चाहता थे। लेकिन सपना पूरा होने से पहले ही टूट गया।
वे बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके है। उनका कहना है कि बेटा इंजीनियरिंग कर रहा था, इससे वह बेहद खुश थे।
महिला ने दो दिन पहले किया था फोन
अमित के मामा परवीन ने बताया कि दो दिन पहले अमित के चाचा मुकेश के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया था। उसने कहा था कि अमित का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर पूरा परिवार घबरा गया।
तुरंत ही अमित को फोन किया गया। अमित ने बताया कि वह ठीक है। उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। इसके बाद उसी महिला को फोन मिलाया गया। लेकिन उसने अजीबो गरीब जवाब दिया।
इसके बाद इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन अमित की मौत के बाद परिजन यह जानना चाह रहे है कि आखिर अमित के एक्सीडेंट का फोन किसने और क्यों किया था।