{"_id":"56f257264f1c1b3927f14d24","slug":"teasing-with-female-on-holi-would-be-harmful-for-men-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर छेड़छाड़ या फब्ती कसने वाले सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर छेड़छाड़ या फब्ती कसने वाले सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:16 PM IST
सार
- होली पर होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर से की मांग
- कमिश्नर ने दिलाया भरोसा, हेल्पलाइन नंबर 181 की शिकायतें सीधे 100 नंबर पर होगी ट्रांसफर
विज्ञापन
होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर यदि किसी महिला से छेड़छाड़ की या फब्ती कसी, तो सीधे यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होगा। दिल्ली महिला आयोग की मांग पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181 पर आने वाली शिकायतों को सीधे 100 नंबर पर ट्रांसफर किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, होली के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को सोमवार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को पत्र का जवाब भेजते हुए भरोसा दिलाया है कि दिल्लीवासी आयोग और पुलिस की सुरक्षा में होली मनाएंगे। स्पेशल टीम विभिन्न इलाकों में गश्त करेगी। डीसीपी को अलर्ट पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
यदि कोई पीड़ित महिला दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 पर कॉल पर करती है, तो वह कॉल तुरंत 100 नंबर पर ट्रांसफर होगी और पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।