फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teasing with a student in bulandsahar

डीएवी में फिर छात्रा से छेड़छाड़, भड़की छात्राएं

Wed, 05 Mar 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर Updated Wed, 05 Mar 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
teasing with a student in bulandsahar
डीएवी कॉलेज में आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ की वारदात देखने मिल रही है। कभी कोई मनचला किसी छात्रा के गाल पर चांटा जड़ देता है तो कोई मोबाइल छीन लेता है।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने से मनचलों को हौसले बुलंद हैं और छात्राओं में भय का माहौल है। बुधवार को भी कालेज में एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई।

इसके बाद छात्राओं ने हंगामा किया और इसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी सिटी से की। जहां से छात्राओं को सुरक्षा का आश्वासन मिला।

एक दिन पहले मंगलवार को बाहरी लड़के ने छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध किया तो मोबाइल छीन लिया। बाद में कॉलेज स्टाफ ने लड़के को पकड़ा माफी मंगवाई और मोबाइल वापस लिया।
विज्ञापन


इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ बाहरी लड़के ने कॉलेज कैंपस में छेड़छाड़ की।

इसके बाद छात्राओं ने हंगामा किया। इसके बाद पूर्व छात्र नेता अमरपाल लोधी पीड़िता और छात्राओं के साथ एसपी सिटी अजय साहनी से मिले।

उन्हें लिखित में कॉलेज की शिकायतों से अवगत कराया। एसपी सिटी ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed