फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Team spirit is as important in politics as it is in sports: Vijendra Gupta

खेल की तरह राजनीति में भी टीम भावना जरूरी : विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने 15वीं भारतीय छात्र संसद को संबोधित किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने महाराष्ट्र के पुणे में 15वीं भारतीय छात्र संसद के उद्घाटन सत्र में कहा कि खेल की तरह राजनीति में भी टीम भावना जरूरी है। खेल में जीत टीम की होती है, लेकिन राजनीति में सच्ची जीत जनता की होनी चाहिए। स्टेडियम से स्टेट्समैनशिप विषय पर बोलते हुए उन्होंने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को लोकतंत्र के तीन अहम स्तंभ बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विरोधियों को दुश्मन नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी मानें और हार को शालीनता से स्वीकार करना सीखें। पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 विजन का जिक्र करते हुए गुप्ता ने कहा कि देश को ऐसी राजनीतिक संस्कृति चाहिए, जहां योग्यता ही पैमाना हो और जोड़-तोड़ की जगह समर्पण हो। उन्होंने युवाओं से डिजिटल नवाचार के जरिए शासन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article