{"_id":"66acb005c29cce85200ff87e","slug":"team-of-private-company-from-noida-left-for-wayanad-to-help-people-trapped-in-landslide-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wayanad Landslide: नोएडा की एक टीम वायनाड के लिए रवाना, भूस्खलन में दबे लोगों को ढूंढने में करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wayanad Landslide: नोएडा की एक टीम वायनाड के लिए रवाना, भूस्खलन में दबे लोगों को ढूंढने में करेगी मदद
Fri, 02 Aug 2024 03:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:38 PM IST
सार
नोएडा की एक निजी कंपनी की टीम वायनाड में भूस्खलन में दबे लोगों की मदद करने के लिए रवाना हुई है। इस टीम ने शुक्रवार को हिंडन वायु सेना स्टेशन से कालीकट के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
चार ड्रोन के साथ टीम रवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के वायनाड में भूस्खलन के दौरान कई लोग दब गए। दबे हुए लोगों को ढूंढने के लिए नोएडा की एक निजी कंपनी से राजीव राय और उनकी टीम ने शुक्रवार को हिंडन वायु सेना स्टेशन से कालीकट के लिए उड़ान भरी। उनकी टीम चार ड्रोन के साथ वायनाड के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
राजीव राय के मुताबिक, वह ड्रोन में सेंसर की मदद से मलवे में दो से तीन मीटर नीचे दबे लोगों की तलाश करेंगे। उनकी टीम सोमवार तक वायनाड में विभिन्न जगह ड्रोन से अभियान चलाएगी। बीती रात केरल सरकार की तरफ से होने भूस्खलन में सभी लोगों को तलाश करने के लिए संपर्क किया गया था। भारतीय वायु सेना हिंडन स्टेशन से c17 ग्लोबमास्टर में चार ड्रोन को केलिकट भेजा गया।
विज्ञापन