स्कूल देर से आने पर शिक्षकों का कटेगा वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल देरी से पहुंचने पर अब शिक्षक कोई बहाना नहीं बना सकेंगे। विभाग बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर विभाग शिक्षकों को वेतन देगा। 15 जनवरी तक सभी बायोमीट्रिक मशीनों को सीधे ट्रेजरी से लिंक कर दिया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूलों में एक जनवरी से नई व्यवस्था लागू कर दी है। सर्दी की छुट्टियां होने के कारण 11 जनवरी को जब स्कूल खुले तो शिक्षकों ने हाजिरी मशीन पर लगाई।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब हर स्कूल में यह मशीन लगाई जा चुकी है। जहां मशीनें खराब पड़ी थीं, उन्हें ठीक कर दिया गया। साथ ही इन मशीनों को इंटरनेट के माध्यम से निदेशालय की ट्रेजरी शाखा से जोड़ने का काम चल रहा है।
बेवजह छुट्टी करने वालों पर लगेगी लगाम
लिंक होने पर शिक्षकों के स्कूल में आने और जाने का समय रोजाना अपडेट होता रहेगा। अवकाश पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा और अवकाश का कारण भी बताना पड़ेगा। ऐसा होने पर बेवजह छुट्टी मारने वाले शिक्षकों की लापरवाही पर लगाम कसना तय माना जा रहा है।
निदेशालय ने सभी स्कूल इंचार्जों को सर्कुलर जारी कर चेतावनी दी है कि यदि देरी हुई तो शिक्षक के वेतन से पैसा कटेगा। सभी शिक्षकों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचने की हिदायत दी गई है।
यदि अध्यापक तीन दिन लगातार 5 मिनट देरी से पहुंचेगा तो एक दिन का वेतन और 10 मिनट देरी से पहुंचने वाले का आधा दिन का वेतन काटने का नियम है।
जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने कहा कि सभी बायोमीट्रिक मशीनें ट्रेजरी से सीधे लिंक की जा रही है। इस महीने काम पूरा हो जाएगा। यदि शिक्षक देरी से स्कूल आएगा तो उसका वेतन कटेगा।