फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers day: Students attended pm class on mobile

यहां के स्कूलों में मोबाइल पर ली बच्चों ने पीएम की क्लास

Fri, 04 Sep 2015 06:51 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers day: Students attended pm class on mobile

स्मार्ट सिटी में शामिल फरीदाबाद के सरकारी स्कूल अब भी पुराने ढर्रे पर चलते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को अधिकांश स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ बच्चों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई।

विज्ञापन


इक्का-दुक्का स्कूलों को छोड़ दें तो सभी स्कूलों में मोबाइल पर बच्चों को प्रधानमंत्री की बात सुनाई गई। बच्चे टीवी, प्रोजेक्टर या एजूसेट पर प्रधानमंत्री को नहीं देख पाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस से पूर्व शुक्रवार को देशभर के स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करने का निर्णय लिया था। हरियाणा में खुद बीजेपी सरकार होने के कारण ऐसी उम्मीद थी कि शिक्षा विभाग कार्यक्रम में पूरी दिलचस्पी लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाक के तीन पात जैसा रहा नजारा

Teachers day: Students attended pm class on mobile

स्कूल शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को हर हाल में स्कूलों में कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन शुक्रवार को नजारा ढाक के तीन पात जैसा ही निकला।

संसाधनों की कमी और पर्याप्त फंड न होने के चलते आधे से ज्यादा स्कूलों में बच्चों ने मोबाइल के माध्यम से ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। मोदी की तस्वीर देखे बिना रुकती रुकाती आवाज सुनकर बच्चे मन मसोक कर रह गए।

तिगांव स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ऐन मौके पर प्रोजेक्टर खराब हो गया। जिसके चलते छात्रों को मोबाइल पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनना पड़ा। यदि हाल तिलपत स्थित सरकारी स्कूल का रहा। जहां काफी जद्दोजहद के बाद प्रोजेक्टर नहीं चला तो मोबाइल से काम चलाना पड़ा। जिले में सरकारी स्कूलों की संख्या 375 है।

दिल को छू गई बातें

Teachers day: Students attended pm class on mobile

हालांकि, अधिकांश स्कूलों में पीएम का संबोधन सही तरीके से नहीं सुना जा सका लेकिन जहां इंतजाम अच्छे थे वहां पीएम का संदेश बच्चों और शिक्षकों के दिल को छू गया। सभी टीवी पर टकटकी लगाए बैठे थे। छात्रों शिक्षकों के लिए यह एक अनोखा अनुभव था। छात्र भाषण सुनकर काफी उत्साहित थे। अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की। पीएम ने बोलना शुरू किया। सभागारों में सन्नाटा हो गया। बच्चों का अनुशासन देखते बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। निर्देश का पालन न करने वाले स्कूल के मुखियाओं से जवाब तलब किया जाएगा। -रामकुमार फल्सवाल, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed