फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher shot because of After marriage teacher ended friendship with him

शादी के बाद खत्म की दोस्ती तो सरेराह मारी गोली

Sat, 22 Aug 2015 10:33 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
teacher shot because of After marriage teacher ended friendship with him

स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही शिक्षिका को गोली मारने वाला उसका पुराना दोस्त फौजी ही निकला। अपराध शाखा की टीम ने उसे शुक्रवार को रेवाड़ी से हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बिलासपुर की रहने वाली शिक्षिका दीपिका को गोली मारने का आरोपी उसका पुराना साथी फौजी मंजीत निकला। पुलिस ने छानबीन के बाद उसे रेवाड़ी से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए हिसार कैंट में डेरा डाल रखा था। जहां वह शुक्रवार की सुबह नहीं पहुंचा। उसके वहां न पहुंचने पर टीम ने उसे रेवाड़ी से दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना दोस्त है गोली मारने वाला

teacher shot because of After marriage teacher ended friendship with him

पुलिस ने आरोपी की पहचान मंजीत उर्फ विक्की निवासी मिर्जापुर हेलीमंडी के रुप में की है। पुलिस के अनुसार उसकी पहले दीपिका से दोस्ती थी।

दीपिका सिधरावली के राव लाल सिंह स्कूल में पढ़ाती थी। फौजी इन दिनों हिसार कैंट में तैनात था। मंजीत का दो साल पहले विवाह हो गया था।

विवाह के बाद से शिक्षिका ने उससे दोस्ती खत्म कर दी थी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह छुट्टी पर आने के दौरान शिक्षिका पर मिलने का दबाव बनाता था।

शिक्षिका को मारी थी गोली

teacher shot because of After marriage teacher ended friendship with him

उसके मना करने पर उसने उसे सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। एसीपी अपराध राजेश कुमार के अनुसार पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।


इस दौरान वारदात में प्रयोग हथियार व बाइक बरामद करेगी। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार ने शिक्षिका को तीन गोली मारकर घायल कर दिया था।

उसे उपचार के लिए मानेसर के रॉकलैड अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed