फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher lost job because she want to meet kejriwal

केजरीवाल से मिलने की कोशिश में गंवा बैठी नौकरी

Wed, 09 Sep 2015 06:43 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
teacher lost job because she want to meet kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी मांगों को लेकर बात करने का प्रयास करना दिल्ली सरकार की एक शिक्षिका को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


पश्चिम विहार स्थित मुल्तान नगर सरकारी स्कूल में टीजीटी शिक्षिका राजबाला सैनी का आरोप है कि उन्होंने बीते सोमवार त्यागराज स्टेडियम में आयोजित शिक्षक सम्मान पुरस्कार के दौरान मुख्यमंत्री से बात करने का प्रयास किया।

लेकिन उन्हें बात नहीं करने दी गई। हालांकि हुआ यह कि उन्हें सोमवार देर शाम निलंबन पत्र जरूर मिल गया। दरअसल, बीते कई दिनों से सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक छठे वेतन आयोग के वेतनमान को सरकार द्वारा न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

टीचर हैरान शाम को उन्हें निलंबन पत्र क्यों मिला

teacher lost job because she want to meet kejriwal

सोमवार को भी शिक्षकों ने त्यागराज स्टेडियम के बाहर शिक्षक सम्मान समारोह का बहिष्कार किया। पुलिस ने शिक्षकों को अंदर नहीं जाने दिया। लेकिन शिक्षकों के साथ धक्कामुक्की के बीच राजबाला सैनी किसी तरह अंदर जाने में कामयाब हो गई।


उन्होंने बताया कि उन्हें अंदर जाने के बाद भी बात रखने नहीं दी गई और न ही यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्हें इस बात पर हैरानी है कि शाम को उन्हें निलंबन पत्र क्यों दिया गया।

सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर के मुताबिक यदि शिक्षिका का निलंबन वापस नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed