टीचर ने मरोड़ा छात्र का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा सात का एक छात्र हिंदी अध्यापिका की प्रताड़ना का शिकार बना। परीक्षा के दौरान एक छात्र से बात करने पर उसका हाथ मरोड़ने का आरोप है।
हाथ में फ्रैक्चर और समय पर इलाज नहीं मिलने से पस आ गया। सोमवार को एक निजी अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन कर पस निकाला गया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
मेवला महाराजपुर निवासी निर्मल गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है। 15 सितंबर को परीक्षा देने के दौरान किसी बच्चे ने रबर मांगा। अध्यापिका ने छात्र को देख लिया। आरोप है कि उसने बिना बात सुने बायां हाथ मरोड़ दिया। साथ ही घर बताने पर स्कूल से निकालने की भी धमकी दी।
ऑपरेशन कर निकाला गया पस
निर्मल के पिता रामकुमार ने बताया कि उसी दिन से हाथ में दर्द बना हुआ है। रविवार को जांच के बाद चिकित्सक ने इंफेक्शन होने और पस आने की बात कही। इस पर उसे भर्ती कर दिया गया।
सोमवार को चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके पस निकाला। इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल निर्जला से लगातार संपर्क साधने की कोशिश की गई मगर फोन नहीं उठा।
घटना के संबंध में सेक्टर-46 चौकी इंचार्ज राम निवास ने बताया कि छात्र का पिता शनिवार को चौकी आया था। यहां से एएसआई ने स्कूल जाकर छानबीन की।
चौकी में आठ सितंबर की घटना बताई गई है। वहां जाकर अभिभावक ने समझौता भी कर लिया, नहीं तो उसी दिन अध्यापिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई होती।
जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा अध्यापिका द्वारा पिटाई की कोई जानकारी मिली नहीं हैं। ऐसा हुआ है तो जांच कर संबंधित अध्यापिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।