किसी के साथ न हो इतना दर्दनाक हादसा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नंद नगरी में शनिवार देर रात सरिये से लदे एक ट्राले से स्कूटी सवार शिक्षक टकरा गए। सिर में सरिये घुसने से राकेश कुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ट्राला कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। रविवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव तुगलकपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी के रहने वाले राकेश कुमार परिवार के साथ सी-115, ईस्ट गोकलपुर में रहते थे। वे नंद नगरी बी-ब्लॉक के सरकारी स्कूल में पीजीटी हिंदी थे।
चेहरे और सिर में घुसी सरिया
शनिवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल एसोसिएशन के चुनाव थे। देर रात को वोटों की गिनती चल रही थी। गिनती के बाद राकेश घर लौट रहे थे।
गगन सिनेमा के पास से जैसे ही वह वजीराबाद रोड पर मुड़े सड़क किनारे सरियों से लदा खराब ट्राला खड़ा था। अंधेरा होने से राकेश सरियों को देख नहीं पाया और स्कूटी सरियों में घुस गई। हेलमेट लगाने के बावजूद भी राकेश के चेहरे में सरिये घुस गए।
वहीं दूसरी ओर न्यू उस्मानपुर में शास्त्री पार्क लाल बत्ती पर शनिवार को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात कार चालक ने कमरुनिसा (45) को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।