{"_id":"62471ca078b8e05e967d55d3","slug":"teacher-broke-tooth-by-slamming-student-head-on-the-desk-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसने की सजा: टीचर ने डेस्क पर पटका सिर, छात्र का टूटा दांत, पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसने की सजा: टीचर ने डेस्क पर पटका सिर, छात्र का टूटा दांत, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Fri, 01 Apr 2022 09:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:17 PM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में छात्र ने बताया कि कक्षा में सभी छात्र फेयरवेल पार्टी के बारे में बातें कर रहे थे। उस समय कक्षा में शिक्षक गजेंदर भी मौजूद था। किसी बात पर सभी छात्र हंस पड़े। इस बात पर गजेंदर को गुस्सा आ गया। उसने पीड़ित छात्र को पीट दिया और उसकी गर्दन पकड़कर डेस्क पर पटक दिया। जिससे उसका एक दांत टूट गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका स्थित एक निजी स्कूल में हंसने से नाराज एक शिक्षक ने 12वीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी और उसका गर्दन पकड़कर डेस्क पर पटक दिया। इससे छात्र का एक दांत टूट गया। छात्र ने परिजनों को स्कूल में बुला लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
16 वर्षीय छात्र परिजनों के साथ नजफगढ इलाके में रहता है। वह द्वारका इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को छात्र ने 112 नंबर पर फोन कर एक शिक्षक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद स्कूल पहुंची पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाया। जिसमें छात्र का एक दांत तोड़े जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में छात्र ने बताया कि कक्षा में सभी छात्र फेयरवेल पार्टी के बारे में बातें कर रहे थे। उस समय कक्षा में शिक्षक गजेंदर भी मौजूद था। किसी बात पर सभी छात्र हंस पड़े। इस बात पर गजेंदर को गुस्सा आ गया। उसने पीड़ित छात्र को पीट दिया और उसकी गर्दन पकड़कर डेस्क पर पटक दिया। जिससे उसका एक दांत टूट गया। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन