फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher and wife of businessman robbed handbag.

टीचर और कारोबारी की पत्नी से हैंडबैग लूटे

Wed, 18 Feb 2015 01:36 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher and wife of businessman robbed handbag.

बाइक सवार बदमाशों ने टीचर और रीयल स्टेट कारोबारी की पत्नी से हैंड बैग लूट लिए। वारदात मंगलवार दोपहर पुराने बस अड्डे और मेरठ रोड पर हुईं। दोनों के हैंडबैग में करीब छह हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। नगर कोतवाली और सिहानी गेट पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


इंतजार करने पर पुलिस नहीं पहुंची
सिहानी चुंगी पर मास्टर कालोनी निवासी पुलमा मेरठ रोड स्थित एक निजी स्कूल में टीचर हैं। वह एनटीटी भी कर रही हैं। दोपहर एक बजे ट्रेनिंग के बाद पैदल घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


सेवानगर के पास लाल बाइक पर सवार दो बदमाश उनका हैंडबैग लूटकर भाग गए। पुलमा के मुताबिक बैग में साढे़ पांच सौ रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात थे।

उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इंतजार करने पर पुलिस नहीं पहुंची तो एसपी सिटी अजयपाल ने वायरलेस से पुलिसकर्मियों को हड़काया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाकर बदमाशों का पीछा भी किया
गोविंदपुरम निवासी वीके यशपाल पर्यावरण सचेतक समिति में सचिव हैं और रीयल स्टेट कारोबारी हैं। दोपहर डेढ़ बजे वे पत्नी सुषमा के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे।

पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी से हैंडबैग लूट लिया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा भी किया, मगर वे नवयुग मार्केट की तरफ भाग गए।


पर्स में करीब पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। हालांकि उनका कहना है कि वे रात में नगर कोतवाली में तहरीर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed