फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher accused of sexually exploiting a female student arrested.

Delhi NCR News: छात्रा से यौन शोषण का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
डर और धमकी के बावजूद शिकायत करने से खुला मामला, बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी पर फिर उठे सवाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
सीमापुरी के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की एक छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। आराेपी की धमकी के बावजूद उसने चुप्पी तोड़ी तो आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार, छात्रा ने शिकायत में बताया कि मई में स्कूल की साइंस लैब में शिक्षक ने उसके साथ गलत हरकत की। अगले दिन भी शिक्षक ने उसे रास्ते में रोककर आपत्तिजनक व्यवहार किया और किसी को न बताने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। स्कूल खुलने के बाद आरोपी ने दोबारा उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना स्कूल और अपने परिजनों को बताई। शिकायत के आधार पर सीमापुरी थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।



क्या करें अभिभावक और बच्चे...
-बच्चे को गुड टच और बैड टच की जानकारी उम्र के अनुसार दें।

-यह भरोसा दिलाएं कि किसी भी गलत हरकत की जानकारी देने पर उसे डांटा नहीं जाएगा।
-यदि कोई शिक्षक, रिश्तेदार या परिचित अनुचित व्यवहार करे तो तुरंत माता-पिता, स्कूल प्रशासन या पुलिस को बताएं।

-धमकी मिलने पर भी चुप न रहें, क्योंकि कानून पीड़ित बच्चों की पहचान और सुरक्षा दोनों की रक्षा करता है।

-स्कूलों को भी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed