फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tazakistan company will make electricity from wastage

ताजिकिस्तान की कंपनी बनाएगी कचरे से बिजली

Sun, 22 Jan 2017 09:11 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 09:11 AM IST
सार


- वेस्ट टू एनर्जी योजना का रास्ता साफ, सरकार ने कंपनी किया चयन
- बिजली निगम से करार, उत्पादित बिजली निगम को बेची जाएगी

विज्ञापन
tazakistan company will make electricity from wastage
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुड़गांव और फरीदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में लगे कूड़े के ढेर से अब निजात मिल जाएगी। क्योंकि राज्य सरकार ने कूड़ा निस्तारण के लिए ताजिकिस्तान की कंपनी का चयन कर लिया है। ये कंपनी कूड़ा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक का काम करेगी। कचरे से बिजली पैदा की जाएगी और नगर निगम उसे बिजली निगम को बेचेगा।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने बंधवाड़ी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इसके लिए दो विदेशी कंपनियों चीन और ताजिकिस्तान ने आवेदन दिया था। गुड़गांव नगर निगम की ओर से इनकी टेक्निकल बिड को खोल कर उसका अध्ययन किया गया और उसे सरकार के पास भेज दिया गया। सरकार ने टेक्निकल बिड का अध्ययन करने के बाद फाइनेंशियल बिड खोलकर ताजिकिस्तान की इको ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. को काम सौंप दिया है। 
विज्ञापन


बिजली बनाएगी कंपनी
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक ताजिकिस्तान की ये कंपनी कचरे से बिजली का उत्पादन करेगी। बनाई गई बिजली को नगर निगम बेचने का काम करेगा। इसके लिए निगम फीडर भी बनाएगा ताकि उसे बिजली विभाग को सप्लाई दी जा सके। नगर निगम और बिजली विभाग में इस बाबत करार पहले ही हो चुका है। निगम अधिकारियों के अनुसार, शर्तों के मुताबिक कंपनी को बिजली बनाना अनिवार्य है। नगर निगम की ओर से कंपनी को 333 रुपये प्रतिटन की दर से भुगतान किया जाएगा। उसके बाद कंपनी बिजली बनाकर निगम को बेचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाई जाएंगी नई मशीनें
ज्ञात हो कि बंधवाड़ी प्लांट में फरीदाबाद व गुड़गांव नगर निगम का हर रोज करीब 11 हजार टन कचरा लाया जाता है। ये ट्रीटमेंट प्लांट वर्ष 2013 से ही बंद है। यहां पर सभी मशीनें जल चुकी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2016 में इसे शुरू करने का प्रयास भी किया था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फिर निगम अधिकारियों ने नए सिरे से टेंडर कर प्राइवेट कंपनी को नियुक्त करने का सुझाव दिया। सरकार से अनुमति मिलने के बाद पिछले साल ही निगम ने टेंडर कर दिया था। चीन और ताजिकिस्तान की कंपनी ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। आखिर में सरकार ने ताजिकिस्तान की कंपनी को फाइनल कर दिया।


कंपनी जल्द शुरू करेगी काम
सरकार के लेवल पर कंपनी अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। सभी शर्तों और नियमों को फाइनल कर दिया गया है। कंपनी जल्द ही काम शुरू कर देगी। इससे दोनों शहरों में कूड़े की ढेर की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रयास ये होगा कि कंपनी को दिए गए समय से पहले इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाए।- ओपी गोयल, मुख्य अभियंता नगर निगम फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed