{"_id":"8cb8cbfa3d76668b3c1e804b22135ac1","slug":"tax-refunds-sending-mail-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स रिफंड का मेल भेजकर की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स रिफंड का मेल भेजकर की धोखाधड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 21 Jan 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी के डायरेक्टर को इनकम टैक्स रिफंड का मेल भेजकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साइबर सेल की जांच के बाद थाना सेक्टर-56 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-56 निवासी अमन भूटानी ने बताया कि वह एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 16 नंवबर 2015 को उनकी आईडी पर एक मेल इनकम टैक्स की ओर से आया, जिसमें बताया गया था कि आपका रिफंड बकाया है।
विज्ञापन
जो रिफंड आपको भेजा गया है, वह किसी गड़बड़ी के कारण कम भेजा गया है। इसलिए आप मेल पर दिए गए फाॅर्म को ऑनलाइन भरकर अपनी जानकारी अपडेट करा दें।
यह मेल इनकम टैक्स का बिल्कुल ऑरिजनल मेल प्रतीत हो रहा था। जिस पर अकाउंट संबंधी व अन्य जानकारी ऑनलाइन दे दी गई। इसी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच उसके खाते से क्रमश: 30 हजार, 29 हजार व 500 रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। 17 नवंबर की सुबह जब उन्होंने मोबाइल पर मैसेज देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
उसके खाते में केवल 114 रुपये बाकी थे, जिसकी शिकायत उन्होंने बैंक में की। अमन ने बताया कि उन्हे मकान की मासिक ईएमआई भरनी पड़ती है, लेकिन उनके साथ की गई धोखाधड़ी से परेशानी बढ़ गई है।
शिकायत मिलने पर मामले की जांच साइबर सैल को सौंपी गई, जिसके बाद मंगलवार को थाना सेक्टर 56 में मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई रतन सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।