{"_id":"38f99b8e8bb6496ab0e090c519dd6498","slug":"tax-fraud-lime-imposed-power-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर पावर कारपोरेशन को लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर पावर कारपोरेशन को लगाया चूना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी क्षेत्र में पावर कारपोरेशन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 107 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में हेराफेरी कर करीब 21 लाख रुपए का घोटाला किया गया है।
यह घोटाला लोनी के अधिशासी अभियंता और एसडीओ की आईडी-पासवर्ड से किया गया है। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने लोनी थाने में 107 उपभोक्ता और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लोनी में तैनात रहे उपखंड अधिकारी की आइडी से दो और तीन नंवबर को उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 23 लाख रुपये कम कर दिए गए हैं।
अधिशासी अभियंता एके सिंह की आइडी से 15 दिन पहले 29 उपभोक्ताओं के बिलों में करीब 10 लाख रुपये कम कर दिए गए हैं। जबकि अफसरों को इस बात की भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन
अब मामला खुला तो पावर कारपोरेशन के अफसरों में हड़कंप मचा है। लोनी के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि घोटाले की रिपोर्ट लोनी थाने में दर्ज कराई गई है।
अपने स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है। इस घोटाले में प्राइवेट बिलिंग कंपनी के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं। बता दें कि पूर्व में भी इसी तरह लोनी में 50 लाख से ज्यादा का घोटाला किया गया था।