फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tattoo can cause HIV disease

सावधानः टैटू बनवाने से हो सकती है ये लाइलाज बीमारी

Sat, 12 Dec 2015 08:33 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
tattoo can cause HIV disease

नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी ने एचआईवी के संक्रमण के कारणों में टैटू को पांचवें नंबर पर शामिल किया है। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल के एचआईवी परामर्शदाताओं ने की है। ऐसे लोग, जिनके शरीर में टैटू बना होगा, उनकी एचआईवी जांच अनिवार्य है।

विज्ञापन


एचआईवी संक्रमण के कारणों में असुरक्षित यौवन संबंध, संक्रमित सुई का इस्तेमाल, संक्रमित ब्लड चढ़ाने और संक्रमित मां से होने वाले शिशु को संक्रमण का खतरा शामिल है।
विज्ञापन


एचआईवी परामर्शदाता मनोज ने बताया कि एचआईवी होने के कारणों में पांचवें कॉलम में टैटू को रखा गया है। उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ.आरके गर्ग से उन्हें इस बात की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान भी ली जाएगी टैटू की जानकारी

tattoo can cause HIV disease

परामर्शदाता ने बताया कि टैटू बनाने वाले तमाम लोग एक ही सुई को कई लोगों पर इस्तेमाल करते हैं, जिससे एचआईवी संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।

रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं से अन्य सवालों के साथ यह प्रश्न भी किया जाता है कि आपके शरीर पर कहीं टैटू तो नहीं है। यदि टैटू है तो इस जानकारी को फार्म में भरा जाता है, क्योंकि एचआईवी संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।

मनोज कुमार ने बताया कि एचआईवी जांच कराने वालों से काउंसलिंग के दौरान इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उनके शरीर पर टैटू है या नहीं। लोगों को काउंसलिंग में यह भी सलाह दी जाएगी कि टैटू न बनवाएं तो बेहतर है क्योंकि उससे एचआईवी का संक्रमण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed