फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tatkal marraige registration

अब 24 घंटे में मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट

Fri, 18 Apr 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Apr 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
tatkal marraige registration

रेलवे में टिकट, पासपोर्ट बनवाने के लिए तत्काल सेवा के बारे में आप ने सुना होगा। मगर अब मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने में भी तत्काल सेवा मिलेगी। जी हां दिल्ली में मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए राजस्व विभाग तत्काल सेवा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली में शादी पंजीकरण को अनिवार्य करने की अधिसूचना जारी होने के साथ यह भी लागू हो जाएगा। एलजी ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। दिल्ली में लंबे समय से मैरिज रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


2012 से चल रहे इन प्रयासों को अब सफलता मिली है। राजस्व विभाग के नए प्रस्ताव को एलजी ने मंजूरी दे दी है। अगले दस दिनों में इसे लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ यह लागू हो जाएगा। लेकिन इसके साथ सबसे खास यह होगा कि मैरिज रजिस्ट्रेशन की तत्काल सेवा भी लोगों को मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट

tatkal marraige registration

मैरिज रजिस्ट्रेशन के इस तत्काल सेवा को पाने के लिए आवेदकों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। पंजीकरण के लिए वैसे दो सौ रुपये फीस है, लेकिन तत्काल सेवा पाने के लिए उसे इसके अलावा 10 हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।

इस स्थिति में सभी दस्तावेज पूरे होने पर 24 घंटे के भीतर उसे पंजीकरण करके प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा एनआरआई दंपतियों या उन्हें मिलेगा जिन्हें विदेश जाना पड़ता है।

मंडलायुक्त धर्मपाल ने बताया कि अनिवार्यता के साथ सुविधाएं बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। तत्काव सेवा भी उसी में से एक है। इस सेवा के अंतर्गत आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। तत्काल सेवा का कदम अपने आप में अलग पहल है। उन्होंने कहा कि मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से वेबसाइट्स बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed