फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Target of 75,000 new admissions in MCD schools

Delhi NCR News: एमसीडी स्कूलों में 75 हजार नए दाखिले का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
- शिक्षक करेंगे घर-घर संपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने अपने स्कूलों में घटते नामांकन को बढ़ाने के लिए एक महीने में 75 हजार नए बच्चों के दाखिले का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए शिक्षक हर शनिवार अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। यह निर्णय सोमवार को हुई एमसीडी शिक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने सभी उप निदेशकों से वर्तमान नामांकन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एक महीने के भीतर नए दाखिलों का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान में अभिभावकों, स्थानीय स्टार पैरेंट्स और गैर-सरकारी संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। 75 हजार नए बच्चों के नामांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को निगम शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में स्कूलों में सफाई कर्मचारियों और चौकीदारों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। शिक्षा निदेशक को करीब तीन हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। चौकीदारों के नियमितीकरण से जुड़ी लंबित प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं और गुणवत्ता पर जोर
समिति ने स्कूलों में सफाई, स्वच्छ पेयजल और साफ शौचालय सुनिश्चित करने पर सख्त रुख अपनाया है। इन व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य और इंचार्ज की जवाबदेही तय होगी। स्कूल भवनों, कक्षाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव व मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को जरूरत वाले स्कूलों की सूची तैयार कर प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश मिले। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed