{"_id":"3eeea6ced7e8cc403bd6bfd4c285db17","slug":"tarenike-wins-the-international-grand-master-s-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जिया के टारेनिके बने चैस चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जिया के टारेनिके बने चैस चैंपियन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 09 Jan 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनसिटी वर्ल्ड स्कूल में चल रही इंटरनेशनल चैस चैंपियनशिप पर जार्जिया के टारेनिके सनिकिडजे ने आठ अंकों के साथ ट्राफी का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
उन्हें दो लाख रुपये नगद और एक ट्राफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर अमेरिकी खिलाड़ी जीअतदिनोव रहे, जबकि भारत के स्वयं मिश्रा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
आठ दिनों से चल रही चैंपियनशिप में पहले दौर में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना प्रभाव जमाया। लेकिन जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ती गई, भारतीय खिलाड़ी पिछड़ते चले गए।
विज्ञापन
इस कड़ी में चौथे स्थान पर वी कार्तिक, पांचवें पर फिलिपींस के ग्रांड मास्टर ओलिवर बारबोसा, छठें स्थान पर यूक्रेन के ग्रांड मास्टर मार्टिन, सातवें स्थान भारत के श्याम निखिल, आठवां स्थान विक्रामादित्य कुलकर्णी, नौंवे स्थान पर एस. नितिन तथा दसवां स्थान प्रसन्न रघुरामन ने प्राप्त किया।
बेस्ट हरियाणा प्लेयर का अवार्ड भिवानी की अंशुल कौशिक को दिया गया। जबकि गुड़गांव के नवीन और संजय छाबड़ा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में बेस्ट हरियाणा प्लेयर अवार्ड गुड़गांव की स्तुति भनोट ने जीता।
बेस्ट उनरेटेड में कर्नाटक के वॉकी कृष्णा ने प्रथम, हरियाणा की स्निग्धा गोयल को दूसरा स्थान मिला।