फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tamil Nadu Man Ruckus outside of Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के बाहर चीखते-चीखते बेहोश हुआ तमिलनाडु का शख्स, वजह हैरान करने वाली

Mon, 20 Aug 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Man Ruckus outside of Supreme Court
फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार दोपहर एक शख्स ने मीडिया पार्किंग एरिया में आकर अचानक शोर-शराबा और चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। जब तक सुरक्षाकर्मी और पुलिस वहां पहुंचती, आरोपी चिल्लाते-चिल्लाते बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


फौरन पीसीआर में डालकर युवक को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया। जांच के दौरान पता चला कि भूख की वजह से वह बेहोश हो गया था। 
विज्ञापन


तिलक मार्ग थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसका नाम बाबू है। वह परिवार के साथ तमिलनाडु में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई हाईकोर्ट में इसका मुकदमा चल रहा था, जिसे यह पिछले दिनों हार गया। अब पांच दिनों पूर्व दिल्ली आकर सुप्रीम कोर्ट अपील करने आया था, लेकिन पेपर पूरे न हो पाने के कारण यह अपील नहीं कर पा रहा था। 

वहीं सुप्रीम कोर्ट की लीगल एड कमेटी ने उसे पेपर पूरे करने के लिए कहा था। सोमवार दोपहर के समय अचानक उसने पार्किंग एरिया में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। 

इस बीच बेहोश होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा के मुताबिक उसकी हालत पहले से बेहतर है। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed