फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talwar couple celebrated their wedding anniversary in prison

राजेश-नूपुर ने सलाखों में मनाई शादी की सालगिरह

Mon, 20 Jan 2014 09:06 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 20 Jan 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
Talwar couple celebrated their wedding anniversary in prison

चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सीबीआई विशेष कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा पाए तलवार दंपति ने रविवार को डासना जेल में अपनी 27वीं मैरिज एनीवर्सरी मनाई।

विज्ञापन


देश के इस नामचीन डेंटिस्ट दंपति की शायद यह पहली ऐसी सालगिरह रही होगी, जोकि उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे समय में सलाखों के पीछे मनाई।

रविवार 19 जनवरी को दोहरे हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे देश के इस नामचीन डेंटिस्ट दंपति की 27वीं शादी की सालगिरह थी।

घर और फाइव स्टार होटल में अपनी मैरिज एनीवर्सरी को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ हर्षोल्लास से सेलिब्रेट करने वाले तलवार दंपति ने शादी की यह 27वीं सालगिरह डासना जेल के अंदर बने पार्क में मनाई।
विज्ञापन


जेल सूत्रों की मानें तो दोनों को मात्र 45 मिनट के लिए खुले पार्क में मिलवाया गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मैरिज एनीवर्सरी की बधाई दी, मगर उनकी आंखें आंसुओं से भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह उठकर नूपुर और राजेश ने अपनी-अपनी बैरकों में भगवान का नाम लिया।नूपुर ने दुर्गा चालीसा का पाठ किया। मैरिज एनीवर्सरी के चलते तलवार दंपति के कुछ परिजन भी डासना जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे।

सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती आज
चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस मामले में तलवार दंपति को हुई आजीवन कारावास की सजा के मामले में डिफेंस हाईकोर्ट में अपील करने जा रहा है। पता चला है कि राजेश और नूपुर तलवार के परिजन इलाहाबाद पहुंच चुके हैं।

सोमवार को तलवार फैमिली गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। 26 नवंबर 2013 को कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से तलवार दंपति डासना जेल में बंद हैं।


डिफेंस के अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने बताया कि जजमेंट पढ़ने और अपने प्वाइंट तैयार करने में ही डिफेंस को समय लगा। सभी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि तलवार दंपति के परिजन इलाहाबाद पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि 20 जनवरी को वह हाईकोर्ट में पूर्व केसीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अर्जी लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed