फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talking on the phone and broke the mobile, suicide

फोन पर बात कर तोड़ा मोबाइल फिर की खुदकुशी

Wed, 25 Nov 2015 09:37 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
Talking on the phone and broke the mobile, suicide

महेंद्रा एंकलेव में रिटायर्ड फौजी के बेटे विशाल चौधरी (26) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मां सरोज ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे विशाल सो रहा था, उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई।

विज्ञापन


बात करते हुए वह गुस्से में छत पर गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो वह छत पर गईं। छत का गेट बंद था। पड़ोसियों ने अपने मकान की छत से देखा तो विशाल लोहे की सीढ़ी से लटका था।
विज्ञापन


उसका मोबाइल टूटा पड़ा था। चर्चा है कि विशाल गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था, जबकि पुलिस का कहना है कि मोबाइल टूटने की वजह से पता नहीं चल सका कि वह किससे बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की एक टावर कंपनी में नौकरी करता था

Talking on the phone and broke the mobile, suicide

पुलिस के मुताबिक, विशाल के पिता विजय कुमार सेना से रिटायरमेंट के बाद सहारनपुर स्थित पावरग्रेड में सिक्योरिटी गार्ड हैं। विशाल दिल्ली की एक टावर कंपनी में नौकरी करता था।


पड़ोसियों की सूचना पर विशाल का भाई विकास मौके पर पहुंचा। पड़ोसियों की मदद से विशाल को फंदे से उतारा और अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ कविनगर ने बताया कि विशाल का मोबाइल छत पर टूटा मिला है। यह पता नहीं चल सका कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी।

विशाल का अफेयर मुरादनगर की एक युवती से था

Talking on the phone and broke the mobile, suicide

चर्चा है कि विशाल का अफेयर मुरादनगर की एक युवती से था। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। विशाल ब्रेकअप के बाद अपसेट रहता था।


अंदेशा है कि सोमवार रात भी वह उसी युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था, इस दौरान किसी बात पर वह नाराज हो गया और मोबाइल तोड़ दिया।

दूसरी तरफ, परिजन ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed