{"_id":"5e1b50928ebc3e87a6341d8a","slug":"talking-about-giving-precious-gifts-cheating-millions-from-two-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कीमती गिफ्ट देने की बातकर दो युवतियों से लाखों की ठगी, फेसबुक पर की थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमती गिफ्ट देने की बातकर दो युवतियों से लाखों की ठगी, फेसबुक पर की थी दोस्ती
Sun, 12 Jan 2020 10:30 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा और फर्श बाजार इलाके में शादी का झांसा देकर दो युवतियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। खुद को अफगानिस्तान का नागरिक बताकर आरोपी ने फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती की। बाद में महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से डेढ़ लाख रुपये ठग लिये गए। फर्श बाजार मामले में आरोपी ने खुद को यूके का नागरिक बताया।
आरोपी ने युवती से मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा। बाद में इसे भी महंगा गिफ्ट देने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़िता से आठ लाख रुपये ठग लिये। पीड़िताओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शाहदरा मामले में पीड़िता शालू (28) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहती है। नवंबर माह में उसकी दोस्ती एशले नामक युवक से हुई। आरोपी ने खुद को अफगानिस्तान का नागरिक बताकर अस्पताल में नौकरी की बात बताई। दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे के नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी।

दिसंबर में आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि उसने उसके लिए कुछ गिफ्ट भेजे हैं। इस बीच कस्टम अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने उसे कॉल किया। आरोपियों ने पीड़िता से करीब डेढ़ लाख रुपये धीरे-धीरे एंठ लिये। पीड़िता को शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद शनिवार को मामला दर्ज कर लिया।
फर्श बाजार में सपना (30)(बदला हुआ नाम) ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाया। इस बीच खुद को यूके का निवासी बताकर एक युवक ने सपना से शादी करने का प्रस्ताव बताया। आरोपी ने खुद को यूके में कारोबारी बताया। दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी ने पीड़िता को यूके से महंगे जेवरात और तोहफे भेजने की बात की।
कुछ दिनों बाद ही पीड़िता के पास कस्टम अधिकारी बनकर एक शख्स का कॉल आया। आरोपियों ने धीरे-धीरे पीड़िता से आठ लाख रुपये ठग लिये। पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।