फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talkatora Stadium will soon be Maharishi Valmiki Stadium, proposal pending with MHA

Delhi NCR News: तालकटोरा स्टेडियम जल्द होगा महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम, प्रस्ताव एमएचए के पास लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव जल्द ही नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की अगली बैठक में पारित हो सकता है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि स्टेडियम का नाम ‘महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम’ रखने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है और वहां से हरी झंडी मिलने के बाद परिषद बैठक में इसे पारित किया जाएगा। प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को एनडीएमसी की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस विषय में चर्चा की है। वर्मा ने इस स्टेडियम का नाम रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने की पहल चुनाव प्रचार के दौरान की थी। एनडीएमसी नियमों के अनुसार, किसी स्थल का नाम बदलने के लिए अंतिम मंजूरी गृह मंत्रालय से ही मिलती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed