फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talk to Kejriwal's mission appeared in AK, says Amit Shah abuse

टॉक टू एके से सामने आया केजरीवाल का मिशन, अमित शाह के लिए कहे बेहद गंदे शब्द

Mon, 18 Jul 2016 12:57 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Talk to Kejriwal's mission appeared in AK, says Amit Shah abuse
talktoak

दिल्ली सचिवालय से लाइव ‘टॉक टू एके’ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर दिल्ली मॉडल के बहाने पंजाब, गोवा और गुजरात चुनावों का लक्ष्य दिखा। उन्होंने भाजपा शासित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को भी एजेंडे में शामिल किया। 

विज्ञापन


शुरुआती 56 मिनट में केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली में सुधार के साथ ही पंजाब, गोवा और गुजरात की तरफ भी इशारा किया सवाल-जबाव इन्हीं राज्यों पर ज्यादा केंद्रित रहे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने टॉक टू एके शुरू करने के पीछे भी गोवा में छात्रों के संवाद का जिक्र किया। उन्होंने कार्यक्रम में केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलने का मौका भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और गोवा में दिल्ली का मॉडल लागू करने किया वादा

Talk to Kejriwal's mission appeared in AK, says Amit Shah abuse
talktoak

साथ ही आप सरकार की पीड़ा भी जनता के सामने रखी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ को इशारे में एकतरफा बताकर कहा, आप जनता को तभी फेस कर सकते हैं, जब आप अंदर-बाहर से एकसमान और ईमानदार हों। 

पंजाब और गोवा में दिल्ली का मॉडल लागू करने का कॉलर से वादा किया, तो गुजरात चुनाव में जनता से पूछकर जाने की बात कही। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के लक्ष्य वाले राज्यों से संबंधित सवाल लेकर पत्ते खोले गए। 

केजरीवाल ने शिक्षा के बहाने बिहार के टॉपर घोटाले का जिक्र करके वहां की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। गोवा, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खराब हालत का जिक्र करके कहा, जब दिल्ली में सुधार हो सकता है, तो इन राज्यों में क्यों नहीं? 

सीबीआई को लेकर अमित शाह पर किया हमला

Talk to Kejriwal's mission appeared in AK, says Amit Shah abuse
talktoak

केजरीवाल ने पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदतर बताते हुए पंजाब की एक यात्रा में ताला बंद डिस्पेंसरी का जिक्र किया। वहीं, दिल्ली में बिजली सबसे सस्ती बताते हुए पंजाब और गुजरात में महंगी बताया।

दिल्ली सचिवालय से ऑन एयर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगले साल एमसीडी में आप आएगी, तो एक-डेढ़ साल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। 60 फीट से कम चौड़ी सड़कें ठीक होंगी।

एवरी डॉग हैव ए डे
केजरीवाल ने कहा, सुनने में आया है कि सीबीआई को अमित शाह चला रहे हैं। सीबीआई माइक्रो मैनेज कर रहे हैं। ये वही सीबीआई है, जो किसी जमाने में अमित शाह का पीछा करती थी। कहते हैं न ‘एवरी डॉग हैव ए डे’, लेकिन ये भी कहते हैं कि ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। बहुत जल्द अन्याय खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed