{"_id":"6a3409608c6992d1be0f73f7","slug":"talent-from-local-neighborhoods-to-be-showcased-at-the-east-delhi-football-cup-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141559-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ईस्ट दिल्ली फुटबॉल कप में दिखेगा गली-मोहल्लों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ईस्ट दिल्ली फुटबॉल कप में दिखेगा गली-मोहल्लों का हुनर
विज्ञापन
विज्ञापन
90 मिनिट्स फुटबॉल की ओर से किया जा रहा आयोजन, 16 टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। ईस्ट दिल्ली फुटबॉल कप में गली-मोहल्लों में फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों का हुनर देखने को मिलेगा। 90 मिनिट्स फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है। इसमें कुल 16 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों को क्लब की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
साथ ही, चयनित खिलाड़ियों को क्लब की मुख्य टीम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उच्च स्तरीय और मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 90 मिनिट्स फुटबॉल क्लब के मैनेजर पंकज सिंह सहलोत ने बताया कि इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सामने लाना है, जो मैदानों के अभाव में गली-मोहल्लों में खेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के जरिए ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों को सामने लाना है, जिनके माता-पिता आर्थिक तंगी की वजह से एकेडमी की फीस और महंगे प्रशिक्षण का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। प्रबंधन का मानना है कि इस टूर्नामेंट के जरिए तराशे गए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। वहीं, टूर्नामेंट को लेकर अभी से ही युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन