{"_id":"5ec4439ff730b149388e0dba33284399","slug":"take-the-gas-connections-to-bpl-card-holder-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्ड धारक फ्री में लें गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्ड धारक फ्री में लें गैस कनेक्शन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कंपनियों की ओर से बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। गैस एजेंसियों के पास इस संबंध में दिशा निर्देश आ गए हैं।
विज्ञापन
कार्ड धारक को अपने एड्रेस प्रूफ के साथ बीपीएल कार्ड की फोटो कॉपी लगानी होगी। इसके बाद कनेक्शन आसानी से दे दिया जाएगा। जबकि इससे पहले सिक्योरिटी मनी के रूप में 1600 रुपये लिए जाते थे।
विज्ञापन
वेस्टर्न यूपी एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि कंपनियां रसोई गैस को सर्व सुलभ बनाना चाहती है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि बीपीएल कार्ड धारक को भी मुफ्त में कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। कार्ड धारक को कनेक्शन के लिए अपना एड्रेस प्रूफ के साथ बीपीएल कार्ड दिखाना होगा। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें कनेक्शन दे दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले कनेक्शन के साथ 1600 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में लिया जाता था। बीपीएल कार्ड धारकों के फायदे के लिए यह स्कीम शुरू की गई है। ताकि समाज के निचले तबके तक रसोई गैस को पहुंचाया जा सके।