{"_id":"5baebc5e867a557fa900327f","slug":"taj-mansingh-hotel-will-remain-near-tata-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाटा के पास ही रहेगा ताज मानसिंह होटल, 33 साल की मिली लीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा के पास ही रहेगा ताज मानसिंह होटल, 33 साल की मिली लीज
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Taj Mansingh Hotel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली स्थित ताज मानसिंह होटल अब टाटा कंपनी के पास ही रहेगा। शुक्रवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ई-नीलामी में टाटा कंपनी की ओर से सबसे बड़ी बोली लगाई गई थी, जिसके बाद टाटा को ही 33 साल की लीज पर होटल सौंपा गया।
विज्ञापन
हालांकि इस नीलामी में टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) का आईटीसी से मुकाबला था। टाटा ग्रुप को 33 साल की लीज कुछ शर्तों पर मिली है, जिसमें हर महीने 7.03 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस देना तय हुआ है। यह पहले के 3.94 करोड़ रुपये से 78 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
दरअसल वर्ष 2011 में ताज मानसिंह होटल की लीज खत्म हो चुकी है। इसके बाद से लगातार अस्थायी मंजूरी लेकर होटल संचालित था। इस होटल का संचालन आईएचसीएल (टाटा समूह) ही कर रहा था। इस होटल को 1978 में 33 वर्ष की लीज पर दिया गया था।
विज्ञापन
उधर ई-नीलामी को पारदर्शी बनाने के लिए एनडीएमसी ने इसका सीधा प्रसारण किया। कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे दिल्ली के मुख्य बाजारों में लगे स्क्रीन डिस्पले पर नीलामी का प्रसारण चलाया गया था।
सुबह 11 से शाम तकरीबन चार बजे तक चली इस नीलामी में आईटीसी समूह की ओर से भी बड़ी बोलियां लगाई गई थीं, लेकिन नियमानुसार सबसे बड़ी नीलामी टाटा की ओर से आने के बाद उसे ही लीज सौंपी गई।
एनडीएमसी के अधिकारी ने बताया कि इस बार नियम में बदलाव किए गए हैं। टाटा कंपनी के आगे शर्त भी रखी है। अगर होटल को नुकसान होता है तो भी उसे तय भुगतान करना ही होगा। इस होटल की नीलामी के लिए एनडीएमसी ने पहले भी दो बार टेंडर निकाला था।
ये तीसरा प्रयास है। बताया जा रहा है कि ताज मानसिंह होटल की नीलामी को लेकर काफी चर्चाएं थीं, इसीलिए इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इसका सीधा प्रसारण किया गया था।