फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Taj Express will run at a speed of capital, plans to other trains

राजधानी की रफ्तार से दौड़ेगी ताज एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों की भी योजना

Wed, 06 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Taj Express will run at a speed of capital, plans to other trains
train - फोटो : pti

देश की सबसे तेज चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस का लाभ यहां के लोगों भले ही न मिल पा रहा हो लेकिन आने वाले दिनों में लोग ताज एक्सप्रेस से राजधानी की रफ्तार का रोमांच ले सकेंगे।

विज्ञापन


रेलवे ने इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटे से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे करने की योजना बनाई है। ट्रेन के ट्रायल के बाद अन्य सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस गाड़ियों को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में मालगाड़ियों को रफ्तार देने की योजना है ताकि समय पर माल की ढुलाई संभव हो सके। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। जिन स्थानों पर ट्रैक में थोड़ी बहुत कमी है उसे सुधारा जा रहा है। रेल अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर 2016 तक सभी तैयारी पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार बनाने की योजना तैयार की गई है। पहला ट्रायल हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी जाने वाली 12279/80 ताज एक्सप्रेस का होगा।

इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। माना जा रहा है कि ताज एक्सप्रेस के कोचों में भी कुछ तकनीकी परिवर्तन किया जाएगा। तेज रफ्तार ट्रायल की समयसीमा दिसंबर 2016 रखी गई है। यानी आने वाले दिनों में शहरवासी कम पैसे में आगरा तक राजधानी की रफ्तार का आनंद ले सकेंगे।

मुरादाबाद और बरेली के बीच हुए स्पेनिश ट्रेन टेल्गो को भी पलवल से मथुरा के बीच चलाने की योजना है। इस ट्रेन की रफ्तार 150 से 180 किलोमीटर प्रतिघंटे होने का अनुमान है।

गतिमान की रफ्तार का है रिकॉर्ड
अभी तक फरीदाबाद सेक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार का ही रिकॉर्ड है। यह ट्रेन160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है।

इसके बाद भोपाल शताब्दी है। इसकी रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे है। जबकि मुंबई राजधानी 140 किलोमीटर प्रतिघंटे तथा अन्य राजधानी गाड़ियां 130 किलोमीटर प्रतिघंटे से दौड़ती हैं। चूंकि यह ट्रेनें निजामुद्दीन और नई दिल्ली से होकर चलती हैं। ऐसे में रफ्तार वाली ट्रेन का लाभ फरीदाबाद वासियों को नहीं मिल पाता।

समय और धन की होगी बचत
ताज एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। अभी ताज एक्सप्रेस फरीदाबाद से चलकर आगरा तक 2.24 घंटे का समय लेती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रफ्तार बढ़ने के बाद ट्रेन 2.10 मिनट में आगरा तक सफर पूरा कर लेगी।


वहीं दूसरी ओर गतिमान एक्सप्रेस में सफर करने के लिए अभी यात्रियों को निजामुद्दीन जाना पड़ता है। लेकिन ताज एक्सप्रेस का फरीदाबाद में ही स्टॉपेज है।

गतिमान से सफर के लिए एसी चेेयर कार का किराया 755 रुपये और इकोनॉमी क्लास का किराया 1505 रुपये है। जबकि ताज एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का किराया मात्र 370 और सिटिंग चेयर का किराया महज 100 रुपये है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed