{"_id":"69e157ee2d90511663ebb96f80b6a81e","slug":"tailor-raped-minor-girl-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलर ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 06 Nov 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग विहार के एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाले एक टेलर ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबलिग के साथ बृहस्पतिवार को दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उद्योग विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डूंडाहेड़ा गांव में किराए पर रहने वाली 12 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके कमरे के बगल में जोनी नाम का टेलर रहता है।
बृहस्पतिवार की शाम को उसे कमरे में अकेला देख कर घुस गया। जहां पर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। उद्योग विहार थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जोनी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने के साथ अदालत में बयान दर्ज कराया। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी व पीड़िता का परिवार यूपी के एक ही गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह काफी दिनों से अगल-बगल कमरे में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।