फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tahir said get narco test done ... I am not guilty

हिंसा भड़काने के आरोपी ताहिर की सफाई, नार्को टेस्ट करा लो...मैं नहीं हूं दोषी 

Fri, 06 Mar 2020 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
Tahir said get narco test done ... I am not guilty
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई

आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन पर बेशक उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगे में हिंसा भड़काने के आरोप लगे हों, लेकिन ताहिर हुसैन ने इससे साफ इंकार किया है। साथ ही उनकी सफाई है कि हिंदू धर्म के लोगों के साथ उनके अच्छे ताल्लुकात रहे हैं। यहां तक कि उनके स्टाफ में काफी संख्या में हिंदू हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में गिरफ्तारी से पहले ताहिर हुसैन ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। दावा किया कि इलाके में जागरण करवाना हो या हनुमान जयंती पर भंडारे की बात हो, वह बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेते आए हैं। मंदिरों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।
विज्ञापन


ताहिर हुसैन ने कहा कि पुलिस चाहे तो उनका नार्को टेस्ट भी करवा सकती है। इसका दुनिया के सामने लाइव प्रसारण भी हो। इससे सबको पता चल जाएगा कि वह बेगुनाह हैं। दंगों में उनका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद और दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कांस्टेबल की हत्या और दंगा भड़काने के आरोपी ताहिर हुसैन ने गुरुवार को राउज एवेन्यू अदालत में आत्मसमर्पण की याचिका दायर की जिसे अदालत ने खारिज दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


ताहिर के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा की अदालत में पार्षद की आत्मसमर्पण की याचिका डाली थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पुलिस ताहिर हुसैन की चिकित्सा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कस्टडी के लिए उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed