{"_id":"5821d0134f1c1bf47eb38cbf","slug":"synthetic-tracks-construction-will-start-from-jan-2017-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी 2017 में शुरू हो जाएगा सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी 2017 में शुरू हो जाएगा सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के लिए अगले हफ्ते से टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 के अंत में टेंडर आवंटित कर जनवरी के पहले सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद फरीदाबाद के एथलेटिक्स खिलाड़ी शहर में रहकर अभ्यास कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि जिला खेल विभाग के पास पहुंच गई है। वहीं हुडा विभाग ने कागजी कार्रवाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस समय प्रदेश में 20 हजार पैरा एथलीट एवं एथलीट खिलाड़ी हैं। जिले में 125 एथलीट जिला खेल विभाग के कोचिंग सेंटर पर नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इसमें 15 ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
हुडा के अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि टेंडर के लिए कागज तैयार किए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाए।