फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sword of arrest on amantullah, women repeat her statement in court

अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, महिला ने कोर्ट में दोहराया बयान

Tue, 13 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sword of arrest on amantullah, women repeat her statement in court
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI

ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर गिरफ्तारी का फंदा कसता जा रहा है। पुलिस की मानें तो रविवार को कोर्ट में दिए 164 के बयानों में महिला ने अपने पूर्व के बयानों को दोहराया है। 

विज्ञापन


अब पुलिस शिकायतकर्ता द्वारा दी गई बातचीत की सीडी और पैन ड्राइव की जांच कर अमानतुल्लाह के खिलाफ सुबूत इकट्ठा कर रही है। पीड़िता के भाई ने भी मामले में जल्द ही कुछ और खुलासे करने की बात कही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुख्ता सबूत मिलते ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ साल के दौरान उसके साथ करीब पांच बार जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बजाए पति को समझाने के विधायक उल्टा उसे ही परेशान करते थे

Sword of arrest on amantullah, women repeat her statement in court
amanatullah khan

एक बार उसके साथ लिफ्ट में भी छेड़छाड़ की गई। अब पुलिस महिला के बयानों और सीडी व पैन ड्राइव के जरिये पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

महिला ने कोर्ट में यह भी बताया कि उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। बजाए समझाने के विधायक उल्टा उसे ही परेशान करते थे। 

बता दें की ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खाने के साले की पत्नी ने विधायक पर जामिया नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि विधायक जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed