फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swiss woman Murdered by conspiring to perform black magic

Delhi : काला जादू दिखाने की साजिश रचकर उतारा मौत के घाट, झाड़-फूंक के बीच गला दबाकर की गई स्विस महिला की हत्या

Sun, 22 Oct 2023 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 04:59 AM IST
सार

स्विटजरलैंड से दिल्ली बुलाने के बाद अपनी मंशा की भनक नहीं होने देने के लिए उसने झाड़-फूंक व काले जादू का भी सहारा लिया।

विज्ञापन
Swiss woman Murdered by conspiring to perform black magic
demo pic... - फोटो : Demo pic

विस्तार

हर कीमत पर लीना को मौत की घाट उतारने के लिए गुरप्रीत ने साजिश रची। स्विटजरलैंड से दिल्ली बुलाने के बाद अपनी मंशा की भनक नहीं होने देने के लिए उसने झाड़-फूंक व काले जादू का भी सहारा लिया। 16 अक्तूबर की रात अकेले होने पर आरोपी ने काला जादू दिखाने का झांसा देकर लीना के हाथ-पैर चेन से बांध दिए। फिर गला घोंटने के दौरान चेन की पकड़ मजबूत रखने के लिए दोनों सिरों पर ताला लगा दिया। इसके बाद झाड़-फूंक के बहाने गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में खड़ी कार में शव छिपा दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत ने पूछताछ में बताया कि दो महीने की बातचीत के दौरान उसकी हर कोशिश लीना को भारत भ्रमण के लिए राजी करने की रही। इसमें थोड़ी सहूलियत इसलिए हुई कि पिछली मुलाकातों में आरोपी को पता चल गया था कि लीना पर्यटन की शौकीन है। अब गुरप्रीत जब भी मृतका से फोन पर बात करता, उसे भारत के पर्यटक स्थलों के बारे में हैरान करने वाली जानकारी देता। लगातार भरोसे में लेने की कई कोशिशों के बाद लीना भारत आने को राजी हो गई। 11 अक्तूबर को जब लीना दिल्ली पहुंची तो घर लाने की जगह उसे होटल में ठहरा दिया, ताकि किसी को पता न चले। 16 अक्तूबर को उसने रात के भोजन पर परिजनों से मिलाने के बहाने लीना को बुलाया। रात में उसने कमरे में काला जादू दिखाने की बात कही और हत्या कर दी।
विज्ञापन


चार दिन का रिमांड मिला
पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया। मामले की उलझी कड़ियां सुलझाने के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर मांगा। अदालत ने चार दिन का रिमांड दे दिया। पुलिस अब आगे पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाएगी। इस दौरान उसके बयान की सत्यता की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे तक आरोपी के घर में नहीं घुस सकी पुलिस
गुरप्रीत को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात 11 बजे पुलिस गुरप्रीत के घर पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के दरवाजे को खटखटाया तो काफी देर तक परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। वह उन्हें बताते रहे कि यहां सिर्फ तीन लोग रहते हैं। आरोपी के पिता, मां और बहन पुलिस को इधर उधर की बातें करते रहे। इस बीच आरोपी ने पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर रखा था। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस ने घर की खिड़की को काटना शुरू किया। जब पुलिस ने खिड़की के रास्ते घुसने की कोशिश की तो परिजनों ने आरोपी को पीछे के रास्ते में भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया।

मुंह पर कपड़े बांधकर निकलता था घर से
पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि गुरप्रीम के दिल्ली में कई मकान हैं। परिवार आठ साल से जनकपुरी बी ब्लॉक में तीन मंजिला इमारत के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रह रहा था। परिजन किसी से बातचीत नहीं करते थे। सभी झगड़ालू हैं। परिवार हमेशा दरवाजा को बंद रखता था। सुबह के समय आरोपी के माता-पिता थैला लेकर कुछ देर के लिए बाहर निकलते थे। गुरप्रीम घर से बाहर मुंह पर कपड़े बांधकर निकलता था। अकसर घर में पूजा-पाठ होता था।


आयकर विभाग करेगा घर से मिले पैसे की जांच
आरोपी के घर से 2.10 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी कोई काम नहीं करता था। वह पहले प्रॉपर्टी डीलर था। वह कई दोस्तों से काफी पैसे ले चुका है। पिता भी कोई काम नहीं करते हैं। आरोपी के दिल्ली में 7 से 8 मकान हैं। इनसे आने वाले किराये से परिवार का भरण पोषण होता है। आरोपी के घर से दो करोड़ रुपये कहां से आए और दिल्ली में इतनी प्रॉपर्टी कैसे खरीदी आयकर विभाग की इसकी जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed