{"_id":"587eed501f5226412098c1947ade4ff4","slug":"swine-flu-phobia-swine-flu-phobia-for-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू फोबिया : छुट्टी के लिए स्वाइन फ्लू फोबिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू फोबिया : छुट्टी के लिए स्वाइन फ्लू फोबिया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज स्वाइन फ्लू फोबिया की चपेट में आ गए हैं। बुधवार को स्वाइन फ्लू के कारण छुट्टी की मांग को लेकर एनएच-24 से 58 के पांच इंजीनियरिंग संस्थानों में जबरदस्त हंगामा हुआ।
बीबीडीआईटी और एचआरआईटी के छात्र-छात्राओं ने हंगामा-प्रदर्शन करते हुए एनएच-58 जाम कर दिया। आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से छात्र-छात्राओं की नोकझोंक भी हुई। पुलिस के स्पीकर पर एनाउंस कर स्टूडेंट्स को समझाने के बाद जाम खुला। हाईवे से न हटने वाले छात्रों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने हंगामा करने वाले एक दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया। हालांकि इन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। दूसरी ओर एनएच-24 पर स्थित सुंदरदीप इंस्टीट्यूट, हाईटेक इंस्टीट्यूट के साथ आइडियल इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा काटा।
सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं ने बीआर्क के चार विद्यार्थियों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने और उनके घर चले जाने का आरोप लगाया। कॉलेज प्रबंधन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे किसी मामले की पुष्टि नहीं की है।
स्वाइन फ्लू के कारण छात्र-छात्राओं के हंगामा प्रदर्शन के बाद भी कॉलेज प्रबंधन के रुख में कोई तब्दीली नहीं है। बुधवार को पांच कॉलेजों में हुए हंगामे के बावजूद कॉलेजों ने सेशनल और कोर्स पिछड़ने का हवाला देते हुए छुट्टी से इंकार कर दिया।
कॉलेजों में स्वाइन फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद छुट्टी को लेकर हंगामा जारी है। इसी हफ्ते से सेशनल एग्जाम है। छात्र-छात्राओं में स्वाइन फ्लू से ज्यादा सेशनल का डर है।
स्टेशन अधीक्षक भी आए ‘चपेट’ में
स्वाइन फ्लू का खौफ बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक अफसरों के बाद अब रेलवे के स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली इसकी ‘चपेट’ में आ गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद वह छुट्टी पर चले गए हैं और सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाएगी कि उन्हें स्वाइन फ्लू है या नहीं। दरअसल, होली के मद्देनजर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में स्टेशन पर स्वाइन फ्लू का खौफ बढ़ने लगा है।
लोग ट्रेनों में भी मास्क लगाकर सफर कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली को भी इन्हीं यात्रियों के बीच घूमना पड़ रहा था। दो दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई।
महिला की बुखार से मौत, हड़कंप
अर्थला निवासी 24 वर्षीय महिला की बुधवार सुबह बुखार से मौत हो गई। लोगों को आशंका है कि महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। महिला को तीन दिन से बुखार था।
आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में कार्यरत मोहित त्यागी अर्थला में पत्नी किरण और चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। तीन दिन पहले किरण को अचानक खांसी-जुकाम के साथ बुखार हो गया।
दस मार्च को बंद होगा स्वाइन फ्लू का कहर
मौसम में हुए बदलाव के कारण (एच-1 एन-1) स्वाईन फ्लू के वायरस तेजी से फैल रहे हैं। इससे लोगों में दहशत फैली हुई है। लोग स्वाइन फ्लू से बचने के लिए मॉस्क पहनकर घर से निकल रहे है।
पर्यावरण वैज्ञानिक डा. विवेक राज ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच स्वाइन फ्लू के वायरस ज्यादा सक्रिय रहते हैं।
बताया कि होली तक तापमान नही बढे़गा। लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है। 10 मार्च को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचेगा।
12 साल के बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग में आई रिपोर्ट के अनुसार एक 12 साल के बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। विजयनगर निवासी इस बच्चे की रिपोर्ट मंगलवार को आई है जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं बुधवार को सात संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।