फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu patient give birth a child in delhi

स्वाइन फ्लू पीड़िता ने वेंटिलेटर पर जन्मा बच्चा

Wed, 18 Feb 2015 12:03 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
Swine flu patient give birth a child in delhi

स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक गर्भवती ने जीवन रक्षक उपकरण के सहारे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा गर्भ में पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था, इसलिए चिकित्सकों ने स्टेरॉयड देकर बच्चे के फेफड़े को विकसित किया। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन


सर गंगा राम अस्पताल में 25 जनवरी को गंभीर रूप से स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक  गर्भवती को भर्ती कराया गया। महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्हें जीवन रक्षक उपकरण के सहारे रखा गया।
विज्ञापन


महिला के गर्भ में 29 सप्ताह का बच्चा पल रहा था, इस वजह से बच्चे की जिंदगी को भी गंभीर खतरा था। बच्चे का फेफड़ा पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था इसलिए वैसी स्थिति में जन्म कराना मुश्किल था। लिहाजा चिकित्सकों ने स्टेरॉयड देकर बच्चे के फेफड़े को विकसित करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिला को है ज्यादा खतरा

Swine flu patient give birth a child in delhi

चेस्ट मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अरुप बासू ने बताया कि इन परिस्थतियों में कितना स्टेरॉयड देना है इसका आकलन करना भी बहुत जरूरी था, क्योंकि मात्रा ज्यादा होने से मां के जीवन को खतरा था।

गाइनोकोलॉजी विभाग की सीनियर कंसलटेंट डॉ. गीता मेंदीरत्ता ने बताया कि बच्चे को गर्भ में अभी 29 सप्ताह ही हुए थे इसलिए खतरा बना हुआ था। क्रिटिकल केयर विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. सुमित रे ने बताया कि गर्भवती को यदि स्वाइन फ्लू हो जाए तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आईसीयू पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं में मौत का आंकड़ा तीन गुना अधिक होता है।

डॉ. रे ने बताया कि यदि किसी गर्भवती को तीन दिन से अधिक से खांसी, सर्दी और जुकाम हो तो फौरन एच1एन1 जांच करानी चाहिए। जांच में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। बीमारी का पता लगते ही टेमीफ्लू दवा शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed